हरदोई, जनवरी 8 -- फोटो 15 वायरल वीडियो का ग्रीब पचदेवरा। थाना क्षेत्र के बिल्सर हिलन गांव में बुधवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। भगवान बक्स ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही महावीर, अंकित, आशू और अमित ने पहले उसकी भतीजी निगम पुत्री भूरे सिंह के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। जब उसने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की, जिससे वह और उसकी भतीजी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से आशु ने आरोप लगाया कि भगवान बक्स पक्ष के लोगों ने उसके घर की एक महिला का सिर फोड़ दिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। वायरल वीडि...