गंगापार, अप्रैल 22 -- मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे के लगभग जरार गांव में दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद दोनों ओर से लाठी डंडे व धारदार हथियार से एक दूसरे पर वार कर कई को लहूलुहान कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो डायल 112 व पुलिस चौकी प्रभारी मेजारोड हरिओम सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच घायलों को सीएचसी मेजा ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद रहे डॉ बबलू सोनकर ने एक पक्ष की महिला मोमिना व आसिफ का प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख स्वरूपरानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि एक मु शमीम नशे का आदि है, वह जब भी नशा कर घर पहुंचता है तो लोगों से गाली-गलौज व अभद्रता करता है। रात नौ बजे के लगभग घर पहुंचा तो पड़ोसियों को गाली देने लगा, जब लोगो...