मथुरा, मार्च 8 -- मथुरा। थाना शेरगढ़ के अंतर्गत गांव सेही में शुक्रवार शाम दो पक्षों में हुए विवाद में लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। इससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच घायल लोगों को उपचार को भेजा। पुलिस ने दोनों पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आठ नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार शाम गांव सेही में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोग मौके पर आ गये और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव हो गया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ प्रदीप कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। इस दौरान पुलिस ने पांच घायलों को उपचार को भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ ने बताया कि इस मामले में किसी पक्ष क...