बरेली, अप्रैल 17 -- फरीदपुर,संवाददाता। बच्चों के विवाद में उपजी रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। बीच सड़क पर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ कर स्थिति पर काबू पाया। दोनों पक्षों के घायलों को फरीदपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है। फरीदपुर के बीसलपुर रोड निवासी मोहम्मद अख्तर का पड़ोस के इरफान के बच्चों से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। लोगों ने उन्हें समझा कर शांत किया। आरोप है कि गुरुवार की शाम मोहम्मद अख्तर परिवार के साथ घर में बैठे थे। इसी दौरान इरफान और उनके पक्ष के कई लोग-लाठी डंडे लेकर मोहम्मद अख्तर के घर पहुंच गए। दबंग घर में घुस कर मोहम्मद अख्तर और महिलाओं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.