उन्नाव, मार्च 28 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में मामूली विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मियागंज कस्बा के भूपति खेडा मोहल्ला निवासी इकरार पुत्र जिलेदार की पडोसी सलमान पुत्र अनीस के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी और गाली-गलौज के साथ ही लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे एक पक्ष से इकरार व पिता जिलेदार घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से हिना पत्नी रज्जाक घायल हो गई। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...