फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 11 -- मोहम्मदाबाद। मवेशी बांधने को लेकर दो पक्ष रविवार की सुबह आमने सामने आ गये। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई और जमकर लाठी डंडे चले। इसमें तीन लोग घायल हो गये। दोनों ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस इसमें जांच कर रही है। एक पक्ष से आमोद की पत्नी विनीता तथा उसका पुत्र अर्पित, दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र सिंह की पत्नी पुष्पा देवी घायल हुई हैं। विनीता ने पांच लोगों और दूसरे पक्ष से पुष्पा देवी ने चार लोगों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। झगड़े को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने इसमें कार्रवाई का भरोसा दिया है। दोनों पक्षो को हिदायत दी गयी है कि दोबारा झगड़़ा न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...