भदोही, दिसम्बर 23 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अमिलौर गांव में बाउंड्रीवाल के विवाद में जमकर ईंट एवं पत्थर चले। इस दौरान दो पक्षों के चार लोगों को चोटें आईं। उक्त गांव के एक पक्ष की बाउंड्री हाल ही में बनवाई गई थी। इस बात को लेकर सोमवार को सुबह ही दूसरा पक्ष उक्त विवादित भूमि पर पहुंच गया। वाद-विवाद का दौर शुरू हो गया। इसी बीच एक पक्ष के द्वारा बाउंड्री वाल को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों से धुआंधार ईंट, पत्थर चलने शुरू हो गए। जिसमें एक पक्ष के 80 वर्षीय रामचंद्र चौबे, 51 वर्षीय कृष्णकांत चौबे तथा दूसरे पक्ष से 22 वर्षीय आदित्य चौबे तथा 65 वर्षीय मन्ना देवी पत्नी लालमणि निवासी जंखाव घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। दोनों पक्षों ने थाने में...