बहराइच, मार्च 5 -- फखरपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में होलिका दहन स्थल पर होली जलाने के बाद दो पक्षों के बीच भीषण मारपीट हो गई। जमकर पत्थर बाजी हुई। दोनों पक्षों के झड़प को रोकने पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया।, जिससे दरोगा व तीन पुलिसकर्मी और ग्रामीण चोटिल हो गए। उप निरीक्षक के तहरीर पर छह नामजद समेत करीब एक दर्जन लोंगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलादाद पुरवा पर के पंडित पुरवा गांव में होलिका दहन स्थल को लेकर मस्तराम पांडे व सत्य लाल यादव के बीच विवाद चल रहा था। राजस्व विभाग ने होली के पहले ही होलिका स्थल को चिन्हित कर विवाद समाप्त कर दिया था। लेकिन विवाद की स्थिति देखते हुए मंगलवार शाम को पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। होली जलने के बाद दोनों पक्ष घर...