उन्नाव, अप्रैल 7 -- अचलगंज, संवाददाता। घर के सामने कूड़ा डालने से मना करने पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी व कुल्हाड़ी चलने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी भेजा है। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दो लोगों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया है। नेवरना चौकी के बदलीखेड़ा गांव के रहने वाले राम विनोद व स्वामी दयाल यादव का घर आमने सामने है। दोनों के बीच कई सालों से कूड़ा डालने को लेकर विवाद चल रहा है। मामला दीवानी में भी दायर है। एक पक्ष के राम विनोद का आरोप है कि स्वामी दयाल पक्ष के लोग घर के सामने कूड़ा फेंक रहे हैं। कई बार मना करने के बावजूद कूड़ा फेंकना बंद नहीं किया। मंगलवार को स्वामी दयाल अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और गड्ढा खोदने लगे। जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें लाठी व कुल्हाड़ी चलने से...