उन्नाव, जनवरी 3 -- अचलगंज। नगर पंचायत अचलगंज के साहबखेड़ा गांव में दो पक्षों में लाठी व कुल्हाड़ी चलने से महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए। घायल के पिता की तहरीर पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज हुई है। जबकि दूसरे पक्ष से घायल हुई महिला की तहरीर पर पुलिस जांच करना बता रही है। चोटिल पूर्व में जिला बदर रहा है। उसके विरुद्ध मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में आठ केस दर्ज हैं। साहबखेडा गांव के रहने वाले उमेश कुमार यादव की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक गांव के राम प्रसाद, अनुराग, शिव मोहन, राकेश व आकाश के विरुद्ध लाठी व कुल्हाड़ी से वार कर उनके बेटे अनुज को घायल करने का आरोप है। सीएचसी से रेफर होकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे पक्ष से रेखा देवी पत्नी राम प्रकाश ने अनुज कुमार उनके भाई संदीप अजीत पुत्रगण उमेश आदि पर आए दिन दिन ग...