गाज़ियाबाद, मई 9 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में शनिवार को पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हुई। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौज और मारपीट करने पर महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की राहत एनक्लेव कॉलोनी में शनिवार को दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष के लोग गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इस दौरान एक युवक सुल्तान का दांत टूट गया। आस पास में रहने वाले लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष की महिला आसमा उर्फ चुनिया निवासी कमल विहार और दूसरे पक्ष के युवक अरबाज निवासी राहत एन्क्लेव को पकड़ लिया। कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दोनों पक्ष...