सीवान, मार्च 19 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चैन छपरा गांव में मंगलवार की रात उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया, जब दो पक्ष में जमीन संबंधी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इसमें दोनों पक्षों से महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। जबकि सतन महतो और दशरथ महतो के पुत्र पप्पू का सिर फट जाने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसे स्थानीय पीएससी में इलाज के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जहां स्थानीय चौकीदार ए रहमान को दी। सूचना मिलते ही चौकीदार ने घटना स्थल पर पहुंच कर इसकी सूचना थाना अध्यक्ष छोटन कुमार को दिया। थाना अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर एसआई अमित कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने सभी घायलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.