कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- चरवा के बरियांवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के दौरान वीडियो बना रहे युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं। एसपी ने मौका-मुआयना किया। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीम गठित की है। बरियांवा निवासी रामजीवन और भैय्यन के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। चार दिन पहले भैय्यन के बेटे यश कुमार और रामसजीवन के लड़कों के बीच विवाद हो गया था। भैय्यन के पक्ष के लोगों ने रामसजीवन को बेरहमी से पीट दिया था। इससे खार खाए रामसजीवन और उसके पक्ष के लोगों ने गुरुवार को करीब 12 बजे भैय्यन के घर पर जानलेवा हमला बोल दिया। लाठी-डंडा से लैस लोगों ने पहुंचते ही मारपीट शुरू कर दी। ...