दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट
शाहजहांपुर, मई 27 -- ददरौल। मोहल्ला नई बस्ती में पुराने विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार हरेंद्र और नीरज पाठक पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को भी किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर आरसी मिशन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि एक पक्ष के नीरज पाठक व सावित्री तथा दूसरे पक्ष के हरेंद्र, आरती और पूजा को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, नौ गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.