कानपुर, जून 28 -- मंगलपुर। थाना क्षेत्र के सधुवापुर संदलपुर निवासी सुनीता देवी ने सड़क पर पानी चले जाने को लेकर होतीलाल,कल्पना व केशव के विरुद्ध गाली गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकीं देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं दूसरे पक्ष के होतीलाल ने भाई रामविलास व सुनीता के विरुद्ध गाली-गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकीं देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...