रुडकी, मार्च 9 -- कलियर। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद से आहत होकर एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम क्षेत्र में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस घटना से आहत होकर एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने की सूचना अभी तक उन्हें नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...