गिरडीह, अप्रैल 24 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। 20 अप्रैल को हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेम्बा में शादी में देवीपूजन के दौरान डीजे संचालक और कुछ युवकों के बीच हुए विवाद का निपटारा गुरुवार को देवी मंडप परिसर में पंचों ने किया। जानकारी के मुताबिक रेम्बा के साधु पंडित की भतीजी की शादी थी। शादी के दौरान देवी पूजन कार्यक्रम में डीजे बार-बार बंद हो जा रहा था। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और हाथापाई भी हो गई। पंचों ने दोनों पक्षों के बाद को बारी-बारी से सुना। सोनित कुमार ने लोगों को बताया कि नेटवर्क के प्रॉब्लम के कारण नाचने के दौरान बाजा बजाने में दिक्कत हो रही थी। यह भी पढ़ें- साउंड विवाद पर दो पक्षों में झड़प, महिला घायल; ला एंड ऑर्डर बनाए रखने पहुंचा प्रशासन जब लोग उसपर गुस्सा करने लगे तो वह डर कर भाग गया। दोनों पक्षों के बीच स...