अररिया, जुलाई 1 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज के बिशनपुर पंचायत में रविवार को मजदूरी का पैसा मांगने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में दोनों पक्षों के द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मंगलवार को रानीगंज पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बिशनपुर निवासी मो. नौशाद, घोतल, बबलू, मो. हसाम, मो. आरिफ तथा मो. नजाम शामिल हैं। मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से कुल 32 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है। अबतक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ...