साहिबगंज, मार्च 25 -- बरहेट। मूर्ति विसर्जन जुलूस के क्रम में पिछले साल प्रखंड के करमटोला (झबरी) गांव में¸दो समुदायों के बीच हुए विवाद को लेकर बीडीओ सह सीओ अंशु कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को बरहेट थाना परिसर में बैठक हुई। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों के साथ प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व पुलिस पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। पुलिस ने बताया कि करमटोला के ग्रामीणों पर केस दर्ज की गई थी। ग्रामीणों पर दर्ज केस को खत्म किए जाने दिशा में बीडीओ सह सीओ अंशु कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बरहेट थाना परिसर में बैठक कर दोनों समुदाय के लोगों को आपस में समझौता कराया गया । ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने देने के लिए दोनों पक्षों को कड़ी चेतावनी दी गई। रामनवमी के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए दोनों ही समुदाय से कुल 22 यानी दोनों पक्...