दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल
जमुई, मई 11 -- जमुई, निज संवाददाता टाउन थाना क्षेत्र के अड़सार गांव स्थित खेत में जमे कूड़े को लेकर रविवार की देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से पांच लोग तो दूसरे पक्ष से दो लोग यानि कुल सात लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पक्ष से घायलों में भारत यादव और उनके पुत्र सियाशरण यादव, गुलेसर यादव, सिया देवी और धर्मवीर कुमार शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से पप्पू यादव और धर्मेंद्र यादव घायल हुए हैं, जिसमें पप्पू यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। एक पक्ष से घायल सिया शरण यादव ने बताया कि उनके घर के पास काफी दिनों से रामखेलावन यादव द्वारा कूड़ा का ढ़ेर लगा दिया गया है। घर नीचा होने की वजह से बारिश होने पर कूड़ा-कचड़ा का पानी उनके घर में प्रवेश कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.