मधुबनी, मार्च 27 -- लदनियां,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के डलोखर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में जदयू सांसद प्रतिनिधि हरिनारायण सहनी समेत दोनों पक्षों के दर्जनभर लोग जख्मी हो गए। छोटू कुमार सहनी व रामविलास सहनी के आवेदन पर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित रामविलास सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है। कई घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। रमेश कुमार सहनी को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया है। घटना की शुरुआत बच्चों के बीच मारपीट से हुई, जो चुनावी रंजिश में बदल गई। घायल जदयू नेता हरिनारायण सहनी ने कहा कि सभी बदमाशों की पहचान कर नामजद किया गया है। सभी बदमाश डलोखर गांव का ही रहने वाला है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.