अमरोहा, अप्रैल 28 -- कस्बे की फरीदी मस्जिद के पास दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बीच सड़क जमकर मारपीट हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। जानकारी के मुताबिक रविवार की यह घटना कस्बे की है। यहां दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। आमने-सामने आए दोनों पक्षों में नोंकझोंक होने लगी, इसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल फोन में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और तुरंत मौके पर पहुंचकर बिगड़ती स्थिति को काबू किया। घेराबंदी के दौरान आपस में मारपीट कर रहे लोग मौके से भाग निकले। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.