गिरडीह, जुलाई 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के पम्पू तालाब के पास शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा एक राउंड फायरिंग किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि पम्पू तालाब के निकट दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी हुआ। इस बीच एक पक्ष के सेवानिवृत पुलिस कर्मी मिथलेश सिंह द्वारा फायरिंग कर दिया गया। फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया। साथ ही फायरिंग करने वाले सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी को पुलिस अपने साथ नगर थाना ले आयी। पुलिस थाना में मिथलेश सिंह से पूछताछ कर रही है। नगर थाना के पुअनि एनुल हक खान ने फायरिंग किये जाने की पुष्टी की है। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.