समस्तीपुर, फरवरी 27 -- दलसिंहसराय। थाने के चकनवादा, वार्ड नंबर 6 में दो पक्षों के बीच झड़प में जख्मी एक महिला की शुक्रवार को इलाज के लिये पटना ले जाने के दौरान रास्ते मे मौत हो गई। मृतका रेहाना खातून चकनवादा निवासी अहमद हुसैन की मां थी। पुलिस को दिये आवेदन में अहमद ने आधे दर्जन ग्रामीणों को आरोपित किया है। कहा है कि 25 फरवरी की देर रात उनके घर का दरवाजा तोड़कर धारदार हथियार के साथ अंदर घुस आये आरोपियों ने गाली-गलौज एवं मारपीट की। इस बीच उसे बचाने आयी मां को जान मारने की नीयत से आरोपियों ने धकेल दिया जिससे दीवार से टकरा कर वह जख्मी हो गई। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद समस्तीपुर में इलाज कराया गया। लेकिन रेफर किये जाने पर पटना ले जाने के क्रम में उसने रास्ते मे दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे पक्ष के मो. राजू ने भी पुलिस को 25 फरवरी की घटना को लेकर आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.