समस्तीपुर, जून 5 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुदेवपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में वासुदेवपुर गांव के सुजीत कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी, अशोक कुमार की पुत्री रोशनी कुमारी, विकास कुमार एवं रेखा देवी शामिल हैं। सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ हैदर ने दी। यह भी पढ़ें- सुपौल : जमीन विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट, चार लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...