भभुआ, मई 17 -- पेज तीन की खबर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक महिला घायल भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के मोहम्दपुर गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रविवार की दोपहर की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक घायल भभुआ थाना क्षेत्र के मोहम्दपुर गांव निवासी मंटू बिंद की पत्नी प्रमिला देवी बताई जाती है। महिला के पति ने बताया कि मेरा एक पुत्र विकलांग हैं, वह गली में बैठा हुआ था, दूसरे बच्चों द्वारा उसे ढे़ला मारा जा रहा था। उसके परिजनों के घर पर जब शिकायत करने के लिए गए तो वे लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मेरी पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है। जहां सदर अस्पताल में चिकित्स...