हापुड़, जून 1 -- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पीट रहे है। उसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी जवाब दे रहे है। वीडियो गांव बक्सर का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो एक मकान पर लगे कैमरे में कैद हुई थी। वीडियो में एक युवक गली में आता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद कुछ युवक वहां आए और उस पर हाथपाई करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान मकानों से महिलाएं भी बाहर आ गई। कुछ देर के बाद वह युवक अपने सहयोगियों को लेकर आया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। बताया गया है कि युवक रिश्तेदार था जो पुराने विवाद को लेकर यहां आया था। वहीं पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...