दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव में 10 पर मुकदमा
कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव किए जाने के मामले में संदीपनघाट थाना पुलिस ने सात नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। अभियोग पंजीकृत करने के बाद जांच भी शुरू कर दी गई है। मूरतगंज बाजार निवासी सूरज केसरवानी व शिवबाबू सोनी के बीच मकान की कब्जेदारी और जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इनके मध्य आए दिन कहासुनी होती रहती है। 26 अप्रैल की दोपहर भी मारपीट हुई थी। इस दौरान पथराव भी किया गया था। मारपीट में एक पक्ष से सूरज केसरवानी, उसके बेटे अमन केसरवानी तथा शुभम केसरवानी को चोटें आई थीं। जबकि, दूसरी तरफ से शिवबाबू सोनी, उसके बेटे विनोद सोनी, अनुज सोनी और मनोज सोनी घायल हुए थे। मारपीट में तीन अन्य लोग भी शामिल थे। मूरतगंज चौकी प्रभारी कालका प्रसाद की तहरीर पर घायल हुए सभी लोगों के खिलाफ ही मुकदमा कायम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.