कटिहार, दिसम्बर 10 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि मंगलवार को प्रखंड के बेलवा पंचायत अंतर्गत सनकोला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट आठ लोग हुए घायल का अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दे कि कोताहर गांव में जमीन में टट्टी लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में देखते ही देखते मैदान रण क्षेत्र बन गया। इस संबंध में डॉक्टर रीमा सरकार ने कहा कि घायलों का प्राथमिक उपचार कर दी गई है। इस संबंध में आबादपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। घायलों का प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दी गई है। पीड़ित के आवेदन पर मुकदमा दर्ज कर ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...