मधुबनी, मार्च 5 -- हरलाखी,एक संवाददाता। सोठगांव स्थित कब्रिस्तान में एक मृतक को मिट्टी देने के दौरान दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद इस तरह बढ़ा कि मारपीट तक पहुंच गया। इतना ही नही कब्रिस्तान से शुरू होकर मारपीट करते एकदूसरे के घर तक पहुंच गए। मारपीट में दोनो पक्षों के लोग जख्मी भी हुए हैं। जख्मियों ने हरलाखी थाना में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे एक पक्ष के बतुल्लाह खातून ने गांव के ही मो असफाक, मो सुलतान, मो फैजल व मो कमरान समेत अन्य लोगों पर घर मे घुसकर मारपीट व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाई है। वहीं दूसरे पक्ष के मो सुलतान ने गांव के ही मो नजाम, इनजेमान साफी, मो मिनहाजुल साफी समेत 12 लोगों पर अपने भाई के साथ चाकू से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दोनो तरफ से एक एक आरोपित मो सुलतान व मो नजाम को गिरफ्तार ...