कौशाम्बी, फरवरी 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान महिला समेत चार लोगों को चोटें आईं। मामले में उप निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करारी थाने पर तैनात उप निरीक्षक अरुण कुमार यादव ने बताया कि 15 फरवरी को वह अपने हमराह के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। तभी पता चला कि पिंडरा सहाबनपुर गांव में झगड़ा हुआ है। वहां पहुंचने पर जानकारी मिली कि एक पक्ष से राजू, उसकी पत्नी सावित्री व भाई दिलीप तो दूसरी तरफ से संदीप पुत्र सुखलाल के बीच पुरानी बातों को लेकर मारपीट हुई है। राजू, दिलीप ने संदीप को पीटा है। जबकि, संदीप ने राजू की पत्नी की पिटाई की है। घटना के दूसरे दिन दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। इसके बाद वह फिर झगड़...