गिरडीह, दिसम्बर 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के टॉवर चौक के निकट दो पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। यह नोंकझोंक आम रास्ता घेरकर बहुमंजिला इमारत निर्माण किये जाने को लेकर हुई। दोनों पक्षों के लोग आपस में उलझ गये। इस वजह से थोड़ी देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक पक्ष की बक्सीडीह रोड निवासी गुड़िया कुमारी और उनके पिता जय श्रीराम राय का कहना था कि मनीष कुमार और धर्मवीर कुमार ने छह फीट चौड़ा आम रास्ता को घेरकर बहुमंजिली इमारत बना लिया है। इस वजह से पीछे के रैयतों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। वहीं दूसरे पक्ष के धर्मवीर कुमार और मनीष कुमार का कहना था कि उन्होंने नौ डिसमिल जमीन खरीदी है जिसके दस्तावेजों में किसी रास्ते का उल्लेख नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...