समस्तीपुर, नवम्बर 23 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के सोनमार मेयारी गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये। घायलों की पहचान पहले पक्ष से मोहन दास की पत्नी दाना देवी, बेटा संजय दास, और दूसरे पक्ष से भोला दास की पत्नी पछिया देवी, पुत्र सुनील दास और उषा देवी के रूप में की गई है। घटना को लेकर जख्मी लोगों ने बताया की नल-जल योजना के पानी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. संतोष झा की देखरेख में सभी का इलाज किया जा रहा है। डॉ. झा ने बताया कि घायलों के सिर में चोटें आई हैं। सीटी स्कैन कराया जा रहा है। जांच के बाद उचित उपचार किया जाएगा। मनोज दास ने बताया कि संजय दास के खेत के पास...