कौशाम्बी, मार्च 19 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाना क्षेत्र के पंसौर गांव में बुधवार को जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चार लोगों को चोटें आई हैं। मामले में बीट के दरोगा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।चरवा थाने पर तैनात उप निरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि बुधवार को झगड़े की सूचना पर वह पंसौर गांव पहुंचे। वहां देखा कि जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए दो पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे। मारपीट में एक पक्ष से लालती देवी पत्नी कैलाश चंद्र को चोटें आईं। जबकि, दूसरी तरफ से सुरेश कुमार, उसकी पत्नी शांति देवी व बेटे सत्येंद्र घायल हुए। पुलिस वालों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। देर शाम तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। इस पर हलका दरोगा ने खुद ही केस दर्ज करा दिया। थाना प्रभारी ...