हमीरपुर, फरवरी 15 -- मौदहा, संवाददाता। मौदहा कस्बे के मोहल्ला सूफी नगर में सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस मारपीट करने वालों की तलाश कर रही है। कस्बे के मोहल्ला सूफी नगर इलाही तालाब निवासी साहिल पुत्र लाला और सददाम पुत्र बशीरा के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों से काफी लोग इकट्ठा हो गए और लाठी डण्डा ईंट पत्थर चलने लगे। घटना की भयावहता को देखते हुए लोग अपने घरों में घुस गए। मारपीट में सददाम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर घायल सददाम का इलाज किया जा रहा है। इस संबन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मारपीट के आरोपितों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तरफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.