कौशाम्बी, मार्च 18 -- मंझनपुर, संवाददाता पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के देवाना गांव में रंजिशन दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में पांच लोगों को चोटें आई हैं। बीट के सिपाही की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पश्चिमशरीरा थाने पर तैनात सिपाही नितीश कुमार ने बताया कि 16 मार्च की शाम वह झगड़े की सूचना पर देवना गांव पहुंचे। वहां देखा कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के लोग गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलाए जा रहे थे। मारपीट में एक पक्ष से जगतपाल व उसकी पत्नी ननकी देवी को चोटें आईं। वहीं, दूसरी तरफ से रामप्रताप, उसकी बीवी शांति देवी तथा बेटी काजल घायल हुई। पुलिसकर्मी ने ग्रामीणों की मदद से बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद अंधेरे का लाभ उठाते हुए दोनों पक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.