कौशाम्बी, मार्च 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के चक चमरूपुर गांव में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में नौ लोगों को चोटें आई हैं। बीट के सिपाही की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।भरवारी चौकी में तैनात आरक्षी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह झगड़े की सूचना पर वह साथी कर्मियों के साथ चक चमरूपुर गए। वहां देखा कि पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। मारपीट में एक पक्ष से आशर्फीलाल, उसके बेटे शिवसागर, यश व पत्नी पूनम देवी को चोटें आईं। जबकि, दूसरी तरफ से मान सिंह, उसके पुत्र युगेंद्र, नरेंद्र, गुड्डू तथा पत्नी कमला देवी को चोट लगी। पुलिस वालों ने ग्रामीणों की मदद से बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। साथ ह...