कौशाम्बी, नवम्बर 26 -- मंझनपुर, संवाददाता चरवा थाना क्षेत्र के जलालपुर शाना गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक महिला समेत चार लोगों को चोटें आई हैं। ग्राम चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जलालपुर शाना गांव निवासी बांकेलाल का पड़ोस के जय सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती है। ग्राम चौकीदार श्याम तिवारी ने बताया कि 24 नवंबर की शाम भी दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से बांकेलाल व दूसरी तरफ से जय सिंह, उसके पिता भैयाराम और पत्नी को चोटें आईं। झगड़े के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट के कारण शांति व्यवस्था भी बिगड़ गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.