सासाराम, फरवरी 3 -- दिनारा। थाना क्षेत्र बरियारपुर गांव में रविवार को आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया। जिसमें लालबाबू राम जख्मी हो गये। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम पक्ष बरियारपुर निवासी स्व. मुखा राम के पुत्र लालबाबू राम के आवेदन पर अगनू राम के पुत्र ज्योति प्रकाश में विरूद्ध मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे पक्ष के ज्योति प्रकाश के आवेदन पर उमेश कुमार सहित तीन अन्य लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...