वाराणसी, अप्रैल 17 -- चोलापुर (वाराणसी), संवाद। नेहिया गांव में गुरुवार को दो पक्षों के झंडे-तस्वीर उतरवाने और लगवाने में पुलिस चकरघिन्नी बन गई। गहमागहमी के बीच एक पक्ष का झंडा लगवाकर आला अफसर चले गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर एकदूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सारनाथ के एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि रामनवमी के दिन बाबा बटुक भैरवनाथ गेट पर केसरिया झंडा लगाया गया। इस बीच, आंबेडकर जयंती पर कुछ लोगों ने उसे हटाकर बाबा साहेब की तस्वीर और झंडा लगा दिया। गुरुवार सुबह झंडा-तस्वीर हटाए जाने की जानकारी मिलते ही वे सड़क पर उतर गए। उन्होंने चक्काजाम कर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- चोलापुर में आंबेडकर झंडे को लेकर गतिरोध, तनाव मौके पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने गेट पर झंडा-तस्वीर लगवा दी। यह खबर मिलते ही दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने रामनवमी का...