बरेली, अप्रैल 5 -- थाना बिथरी चैनपुर में गांव पुरनापुर में दो पक्षों की रंजिश में विवाद के बाद महिला को गोली लगी गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव के ही विनोद और अमित पक्ष के बीच पुरानी रंजिश है। आरोप है कि रविवार सुबह खेत से लौटते समय अमित पक्ष ने घात लगाकर विनोद पर हमला कर दिया। बचकर भागे विनोद पर गोली चलाई गई जो पड़ोस में खड़ी गीता के सिर में जा लगी। वारदात के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गीता को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। मामले में पुलिस को सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...