दो पंचायतों में आयोजित प्रमाण पत्र शिविर में 421 आवेदन प्राप्त
दुमका, जून 12 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड के नवाडीह एवं थानपुर पंचायत में गुरुवार को जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन जमा किए। शिविर के दौरान कुल 421 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें अनुसूचित जनजाति जाति प्रमाण पत्र के लिए 70 आवेदन तथा पिछड़ा वर्ग श्रेणी के लिए 99 आवेदन शामिल हैं। इसके अलावा निवासी प्रमाण पत्र के लिए 250 आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासन की ओर से शिविर में आए आवेदकों के आवेदन स्वीकार कर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- शिविर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.