दो पंचायतों में आयोजित प्रमाण पत्र शिविर में आए 313 आवेदन
दुमका, जून 14 -- जामा। प्रतिनिधि। जामा प्रखंड के सरसाबाद एवं भुटोकोड़िया पंचायत में शनिवार को जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन जमा किए। शिविर के दौरान कुल 313 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें अनुसूचित जनजाति जाति प्रमाण पत्र के लिए 68, अनुसूचित जाति के 8 आवेदन तथा पिछड़ा वर्ग श्रेणी के लिए 47 आवेदन शामिल हैं। इसके अलावा निवासी प्रमाण पत्र के लिए 190 आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासन की ओर से शिविर में आए आवेदकों के आवेदन स्वीकार कर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर : चंपावती पंचायत में प्राप्त 128 में 80 आवेदन निष्पादित अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.