बस्ती, जून 17 -- बस्ती, हिटी। डीआईजी संजीव त्यागी ने बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जनपदों में कार्यरत 146 निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों का एक से दूसरे जनपद में तबादला किया है। एक ही जनपद में निर्धारित अवधि पूरी करन के चलते यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किया गया है। इसमें कुल दो निरीक्षक, 63 उप निरीक्षक, 73 मुख्य आरक्षी और आठ आरक्षी शामिल हैं। डीआईजी कार्यालय के अनुसार बस्ती से सिद्धार्थनगर 15 उप निरीक्षक, 13 मुख्य आरक्षी और दो आरक्षी भेजे गए हैं। बस्ती से संतकबीरनगर एक निरीक्षक, पांच उप निरीक्षक व तीन आरक्षी स्थानांतरित हुए हैं। सिद्धार्थनगर से बस्ती एक निरीक्षक, 12 उप निरीक्षक व 17 मुख्य आरक्षी, सिद्धार्थनगर से संतकबीरनगर के लिए आठ उप निरीक्षक व 22 मुख्य आरक्षी, संतकबीरनगर से बस्ती के लिए 16 उप निरीक्षक, तीन आरक्ष...