गुड़गांव, मार्च 14 -- गुरुग्राम। करोड़ों रुपये के चेक बाउंस के मामले में जिला अदालत ने बीएसटी डेवलपर्स के दो निदेशकों के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अदालत की तरफ से पहले कई बार योगेंद्र तंवर और उमेश सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया गए थे,लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए। कादीपुर निवासी हीरा सिंह ने अदालत में दायर की याचिका में बताया उनकी और भाइयों की 45 कनाल जमीन गोपालपुर गांव में थी। उनका कंपनी के साथ 56.37 करोड़ रुपये में बेचने का करार हुआ था। कंपनी की तरफ से उनको 16.92 करोड़ रुपये के चेक जारी किए गए थे। जब उन्होंने बैंक में चेक जमा किए तो वह चेक कंपनी की तरफ से रोक दिए गए। चारों चेक बाउंस हो गए। अदालत ने अब निदेशकों के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने ने कार्रवाई शुरू करते हुए चार जुलाई की तारीख लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...