बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। मच्छरों से बचाव के लिए प्रयोग होने वाली दो ब्रांड की अगरबत्ती पर संदिग्ध रसायन होने के संदेह में प्रशासन ने छापेमारी की। यह छापेमारी जिले की 30 दुकानों पर हुई। टीमों ने शासन से चिह्नित दो ब्रांड स्लीपवेल और कम्फर्ट ब्रांड की मच्छर अगरबत्तियों की खोज में दुकानों का निरीक्षण किया। यह छापेमारी कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने किया। प्रमुख सचिव से मिले निर्देश के क्रम में डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने तीन टीमों का गठन किया। यह टीमें उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य और जिला कृषि रक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित की गई। तीनों टीमों ने स्लीपवेल और कम्फर्ट नाम से बिकने वाली मच्छर अगरबत्ती की जांच की। जांच के दौरान 30 दुकानों की जांच की गई। यह जांच कीटनाशी प्रतिष्ठानों, किर...