लखनऊ, अप्रैल 10 -- मोहनलालगंज। जमीन विवाद को लेकर दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए दोबारा पीटने के दो नामजद आरोपियों समेत 30 के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ओमेक्स सिटी निवासी हितांश शुक्ला ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह अपनी बहन सोनम की जमीन पर गया था। जहां सुमन, सुनीता सहित तीन अज्ञात महिला व 20-25 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। कुछ दिन पहले भी हितांश ने कई लोगों को खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उसी मुकदमें को वापस लेने के लिए उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.