देवरिया, जून 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र में मनबढ़ों द्वारा युवकों को बागीचे में ले जाकर पीटने, थूक कर चटवाया और पैरों पर सिर झुकाकर माफी मंगवाई के मामले में पुलिस सख्त हो गई है। अधिकारियों के मामले का संज्ञान लेते ही पुलिस ने 2 नामजद कई अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर किया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। अधिकांश आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।मदनपुर थाना क्षेत्र के मोहरा गांव के रहने वाले काशी साहनी के बेटे धनंजय साह ने का आरोप है कि वह महेन में मकान का निर्माण कार्य करा रहे हैं। वाराणसी के शिवपुर के रहने वाले अपने दोस्त महेश गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता के साथ मजदूरों के लिए नाश्ता लाने बाजार गए थे। वहां से कुछ लोग जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर मोहरा गांव के निकट नेऊरी बागीचे में ले गए। वहां पहले से करीब...