काशीपुर, मार्च 31 -- काशीपुर। क्षेत्र निवासी दो नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों की गुमशुदगी दर्ज की है। महुआखेड़ा गंज निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 27 मार्च की सुबह किसी को कुछ बताए बिना घर से कहीं चली गई। संभावित जगह संपर्क करने के बाद भी पता नहीं चल पा रहा है। बेटी का मोबाइल स्विच आफ आ रहा है। वहीं, ग्राम ढकिया गुलाबो निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्र 29 मार्च की शाम चैती मेला देखने गई थी। रात नौ बजे तक घर नहीं पहुंची। उसका पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...