नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जामा मस्जिद पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपने दो बच्चों से चोरी कराता था। पुलिस ने दोनों बच्चों को भी पकड़ लिया है। इनके पास से चोरी किए गए 7082 डॉलर बरामद हुए हैं। डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि उज्बेकिस्तान निवासी एक शख्स अपनी बेटी के कैंसर के इलाज के लिए भारत आया था। फिलहाल परिवार होटल में रह रहा था। पीड़ित ने बताया कि वह 15 जनवरी को जामा मस्जिद इलाके में घूम रहा था। इस दौरान इलाज के लिए बैग में रखे 72 सौ अमेरिकी डालर चोरी हो गये। पीड़ित ने घटना की जानकारी मिलने पर ई-एफआईआर दर्ज कराया और जामा मस्जिद थाने के एसएचओ आदेश प्रकाश के पास शिकायत की। डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि एसआई आयुष राजपूत की टीम ने पीड़ित के जामा मस्जिद इलाके में घूमने के समय की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज...